Site icon Khabribox

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: सीएम ने शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन योजनाओं के लिए मंजूर की इतने करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

वित्तीय स्वीकृति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के विकास कार्यों के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 33.54 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है।
राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कीर्तिनगर के खोलाकडाकोट स्थित प्रसिद्ध डुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
​पेयजल क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने दो अहम योजनाओं को मंजूरी दी है।
•  ​सहस्त्रधारा पेयजल योजना: अमृत 2.0 योजना के तहत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
•  ​लोहाघाट पाऊ पंपिंग योजना: चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड में पाऊ पंपिंग योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.69 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

Exit mobile version