Site icon Khabribox

देवेंद्र फडणवीस हो सकते हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी की विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नये सीएम के नाम का ऐलान हो गया है।

कल होगी बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि अभी पूरी जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र भाजपा 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधायक दल का नेता चुनेगी। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक जिसे भी नया नेता चुनेंगे वह पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान पर शपथ ग्रहण करेगा। हालांकि भाजपा की तरफ से नए मुख्यमंत्री का नाम अभी बताया नहीं गया है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस ही विधायक दल के नेता बनेंगे और फिर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

पांच दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। जो आजाद मैदान में होगा। इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी हो रही हैं। ये कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि इसमें 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version