Site icon Khabribox

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भक्त ने बनाई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, बेहद खास है इसकी खासियत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक जरूरी खबर सामने आई है। नये साल पर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान राम की मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

अगरबत्ती की गोलाई 3.5 फीट और लंबाई 108 फीट

इस दिन प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिस पर देशभर से लोग सहयोग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब गुजरात से एक राम भक्त ने बहुत ही विशाल अगरबत्ती बनाई है। इस अनोखी अगरबत्ती को वडोदरा से राम भक्त गोपालक विहा भाई भरवाड ने बनाया है। इसकी गोलाई 3.5 फीट और लंबाई 108 फीट है।

इन सामग्रियों का किया गया उपयोग

बताया गया है कि इसकी खासियत है कि यह अगरबत्ती राम मंदिर को एक से डेढ़ साल तक सुंगधित करती रहेगी। बनाने के लिए करीब 5 लाख रुपए खर्च हुए हैं। बताया कि 3428 किलोग्राम वजन की इस अगरबत्ती में 1475 किलो गिर गाय का गोबर, 191 किलो गिर गाय का घी, 280 किलो देवदार के पेड़ की लकड़ी, 376 किलो गुग्गल, 280 किलो तिल, 280 किलो जौ, 376 किलो खोपरे का पाउडर, 450 किलो हवन सामग्री, 250 किलो गुलाब के फूल, 200 किलो इत्र आदि सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

Exit mobile version