दीपावली का त्योहार आने वाला है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस बार दीवाली को लेकर बाजार में ठीकठाक रौनक है।
धनतेरस को लेकर खरीदारी को उमड़ रही लोगों की भीड़-
मंगलवार यानि कल धनतेरस है। धनतेरस को लेकर व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है। दीवाली पर्व को लेकर रविवार को भी नगर की बाजारे खुली रही। इस दौरान लोगों ने बाजार पहुंच जमकर खरीदारी की। कार और बाइक की बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। मिठाई, खिले-खिलौनों को भी लेकर लोगों ने काफी खरीदारी की है।