Site icon Khabribox

धौलछीना: लड़ – झगड़कर गांव की शांति कर रहा था भंग, समझाने पर भी नहीं माना, गिरफ्तार

आज दिनांक- 02.03.2023 को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई कि खाटवे निवासी ललित चंद्र जोशी अपनी मां और पड़ोसियों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है, जिससे गांव की शांति भंग हो रही है।

151 सीआरपीसी के तहत युवक गिरफ्तार

सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ललित चंद्र जोशी को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नहीं मान रहा था। गाँव में शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत ललित चंद जोशी को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

गिरफ्तार व्यक्ति
       ललित चंद्र जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी निवासी खाटवे कुंज-किमौला थाना धौलछीना

Exit mobile version