धौलछीना (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ कसाणबैंड क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें पुलिस का जवान घायल हो गया।
खाई में गिरी कार-
जानकारी के अनुसार आरक्षी विनोद डसीला शनिवार शाम अपनी कार से लमगड़ा से बागेश्वर जा रहे थे। तभी कालगाड़ मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसने जवान घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी धौलछीना भेजा गया है।