Site icon Khabribox

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 900 करोड़ पार कर रचा इतिहास, बनी सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ रही इस फिल्म ने अपने 14वें दिन नया इतिहास रचा है।

फिल्म ने रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार रफ्तार बरकरार रखी है। 13वें दिन 27.75 करोड़ की कमाई के साथ इसका घरेलू नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ तक पहुंच गया था। 14वें दिन के शुरुआती रुझानों के साथ ही फिल्म ने आधिकारिक तौर पर 900 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म (बॉलीवुड) बन गई है। ‘धुरंधर 2’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए आयाम स्थापित किए हैं, बल्कि इसने अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ (894.49 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने बुधवार को 24.06 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से धुरंधर 2 ने भारत में 920.02 करोड़ का लिए हैं और वर्ल्डवाइड मूवी ने 1,466.47 करोड़ कमा लिए हैं।

Exit mobile version