Site icon Khabribox

धुरंधर-2 का नया कीर्तिमान, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, बनाया यह रिकॉर्ड


फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

दुनिया भर में फिल्म की धूम

इस फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन (शनिवार) ₹4.65 करोड़ का कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अपनी बादशाहत कायम कर ली है। इसके साथ ही, यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई है। इसने अपने ही पहले भाग (रिलीज दिसंबर) के ₹890 करोड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इस धमाकेदार कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ दिया है और अब यह दुनिया भर में अब तक की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन चुकी है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी को इंडस्ट्री के शीर्ष पर स्थापित कर दिया है।

बनाया यह रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का भारत में एक महीने से ज़्यादा समय के बाद कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹1329.31 करोड़ (ग्रॉस) और ₹1110.47 करोड़ (नेट) हो गया है। धुरंधर का यह सीक्वल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन चुकी है।
• ​ओवरसीज कलेक्शन: ₹420 करोड़ से अधिक।
• ​कुल वैश्विक कलेक्शन: लगभग ₹1748 करोड़।

Exit mobile version