Site icon Khabribox

बागेश्वर: दिल्ली से शादी में आए एक युवक की सरयू नदी में डूबने से हुई मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से शादी में शामिल होने आए पांच दोस्त रविवार को सरयू में नहाने गए। नहाते वक्त एक युवक नदी में डूब गया। सूचना के बाद दमकल विभाग व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, जबकि चार साथी सकुशल हैं।

नहाते समय डूबा युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को बिलौना निवासी पंकज की शादी होनी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से उसके पांच दोस्त खुशाल, अक्षय, पंकज, प्रिंस और भल्ला आए हैं। रविवार को पांचों लोग सरयू नदी में नहाने चले गए। नहाने वक्त 25 वर्षीय प्रिंस गहरे तालाब में डूब गया। अन्य साथियों के होहल्ला करने पर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

सूचना के बाद पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। घटना के बाद सभी लोग चिंता में हैं।

Exit mobile version