Site icon Khabribox

देश में ‘वंदे मातरम्’ का अपमान अब पड़ेगा भारी: राज्यसभा से ‘राष्ट्रीय सम्मान की रोकथाम विधेयक’ पास, कानून में कड़े प्रावधान


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

यह विधेयक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐतिहासिक संशोधन के लागू होने के साथ ही देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की रक्षा को सीधा कानूनी संरक्षण मिल जाएगा। जिसके बाद इस नए कानून के अस्तित्व में आने के बाद यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करता है, उसका अनादर करता है या इसके गाए जाने के दौरान किसी भी प्रकार से बाधा या रुकावट डालता है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा।


​कड़े दंड का प्रावधान

​विधेयक में राष्ट्रीय गीत की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े दंड की व्यवस्था की गई है। नए प्रावधानों के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की जेल, जर्माना या फिर जेल और जुर्माना दोनों की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

Exit mobile version