Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए हुआ जिला स्तरीय ट्रायल, इतने खिलाड़ियों का चयन

​अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।

खिलाड़ियों का चयन

इस प्रक्रिया में जिले भर के पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शानदार प्रदर्शन के आधार पर 142 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। इस ट्रायल के दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग, क्रिकेट और फुटबॉल जैसी कुल 19 खेल स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। शारीरिक दक्षता और फिटनेस जांचने के लिए ओपन पुरुष वर्ग में 100 और 400 मीटर दौड़ तथा स्टैंडिंग ब्रॉड जंप के टेस्ट लिए गए। वहीं, महिला वर्ग में 50 मीटर और 300 मीटर दौड़ के साथ-साथ स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो और स्कीपिंग रोप जैसे कड़े परीक्षण आयोजित किए गए।
​

Exit mobile version