Site icon Khabribox

युवा आयुष नौटियाल की उत्तराखंड की परंपराओं, लोककथाओं और विरासत को प्रदर्शित करती डॉक्यूमेंट्री फिल्म अंदुरी

उत्तराखंड के युवा आयुष नौटियाल उत्तरकाशी के रहने वाले है। जो दून फिल्म स्कूल में फिल्म निर्देशन के छात्र रहे हैं।

15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा यह महोत्सव

आयुष की डॉक्यूमेंट्री फिल्म अंदुरी का 18 वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में होने वाले बटर फेस्टिवल पर आधारित है। जिसमें वहां के स्थानीय निवासी प्रकृति से मिले उपहार को प्रकृति को अनूठे तरीके से लौटाते हैं। यह फिल्म उत्तराखंड की परंपराओं, लोककथाओं और विरासत को प्रदर्शित करती है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म जल्द ही अन्य प्लेटफार्म पर भी प्रदर्शित होगी।

Exit mobile version