Site icon Khabribox

PRSI के अध्यक्ष निर्वाचित हुए डॉ. अजीत पाठक, उत्तराखंड को दी ऑल इंडिया पी.आर. कॉन्फ्रेंस-2025 की मेजबानी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। डॉ. अजीत पाठक को जनसंपर्क सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का लगातार 21वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जो देशभर के जनसंपर्क समुदाय के लिए और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

बताया गर्व का क्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शनिवार को नई दिल्ली में पीआरएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2025-2027 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए‌। जिसमें देशभर के 25 राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें डॉ. पाठक एवं उनकी टीम का निर्विरोध चुनाव किया गया।

पीआरएसआई की महत्वपूर्ण भूमिका बताई

रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. पाठक द्वारा वर्ष दिसंबर 2025 में प्रस्तावित ऑल इंडिया पी.आर. कॉन्फ्रेंस-2025 की मेजबानी उत्तराखंड को दी गई है। डॉ. पाठक द्वारा कहा गया कि आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में पीआरएसआई की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Exit mobile version