Site icon Khabribox

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की लेंगे जगह

​उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।

सीएम ने दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह राज्य के 9वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।

​
जानें कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन

डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा और जेल विभाग जैसे अहम मंत्रालय संभाले हैं।
​

Exit mobile version