Site icon Khabribox

डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन बने मुख्य आर्थिक सलाहकार, संभाला कार्यभार

सरकार ने डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। उन्‍होंने शुक्रवार को  अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इससे पहले डॉक्टर नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में अध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी है

डॉक्टर नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। वे क्रिआ विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी है। श्री नागेश्वरन 2019 से 2021 तक प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

Exit mobile version