Site icon Khabribox

DRDO का गेस्ट हाउस मैनेजर हुआ गिरफ्तार, करता था पाकिस्तान के लिए जासूसी, निकला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।राजस्थान के जैसलमेर में चांदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस के कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर को राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है।

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस की कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर महेंद्र प्रसाद को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश की सामरिक और गोपनीय सूचनाएं भेजने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत के मुताबिक राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस की तरफ से राज्य में विदेशी एजेंटों द्वारा की जा सकने वाली संभावित राष्ट्र विरोधी एवं विध्वंसकारी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाई जा रही है‌। उन्होंने बताया कि संदिग्ध महेंद्र प्रसाद से केंद्रीय पूछताछ केंद्र में खुफिया एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच पता चला कि वह डीआरडीओ और भारतीय सेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी संचालकों को दे रहा था। महेंद्र प्रसाद संविदा पर चंदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास डीआरडीओ में गेस्ट हाउस मैनेजर के तौर पर तैनात था। महेंद्र प्रसाद को बुधवार, 13 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

भेजी यह जानकारी

जांच अधिकारियों के अनुसार महेंद्र प्रसाद जो पल्यूं (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) का निवासी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आया। उस पर आरोप है कि उसने मिसाइल और अन्य हथियारों के परीक्षण के लिए आने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिकों और सेना अधिकारियों की आवाजाही से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजी है।

Exit mobile version