Site icon Khabribox

Dream 11 का भावुक संदेश- दूसरी पारी में हम आप से मिलते हैं, अब यूजर्स को जीतने पर पैसे नहीं, मिलेगा यह शानदार इनाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, 2025 पास होने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब यह कानून बन गया है।

ड्रीम इलेवन की ओर से आधिकारिक बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग विधेयक-2025 संसद से पारित होने के बाद देशभर में संचालित रियल-मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है। इनमें फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर, रमी और सट्टेबाजी-शैली वाले ऐप शामिल हैं। इस कानून में ई-स्पोर्ट्स को तो बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन रियल मनी गेम्स पर रोक लगाई जाएगी। ऐसे में सरकार रियल मनी गेम्स को बैन कर चुकी है। जिस पर Dream11 ऐप की पेरेंट कंपनी Dream Sports ने अपना रियल-मनी गेमिंग सेक्शन बंद कर दिया है। जिसके बाद अब ड्रीम इलेवन की ओर से आधिकारिक बयान भी सामने आया है।

फ्री ऑनलाइन सोशल गेम में शिफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रीम इलेवन की ओर से 22 अगस्त को आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि आज सुबह, हमने Dream11 पर सभी पेड कॉन्टेस्ट (भुगतान किए गए प्रतियोगिताएं) को बंद कर दिया और हम अब पूरी तरह से एक फ्री ऑनलाइन सोशल गेम में शिफ्ट हो गए हैं। साथ ही कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं और “ऑनलाइन गेमिंग कानून 2025 के प्रचार और विनियमन” का पूरी तरह पालन करेंगे। दूसरी पारी में हम आप से मिलते हैं।‌ जिसके बाद अब ड्रीम 11 के ऐप पर फ़िलहाल क्रिकेट के कैटेगरी में दो मैच से जुड़ने का विकल्प दिख रहा है। जो दोनों ही विकल्प फ्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्री वाले कॉन्टेस्ट में भी यूजर्स को बड़ा इनाम जीतने का मौका है। ऐसे में कोई यूजर रैंक 1 से लेकर 20 तक आता है तो उसे आईफोन 16 मिलेगा।

Exit mobile version