Site icon Khabribox

नशा मुक्त अल्मोड़ा: पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की खास पहल, 12 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय महाभियान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान”‌ के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जाकर जनजागरुकता अभियान आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को उक्त अभियान से जोड़ा जा रहा है।

जागरूकता अभियान

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दृष्प्रभावों के प्रति जागरुक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा “ नारकोटिक्स अनोनिमस तथा एल्कोहाल अनोनिमस” के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम दिनांक 12.05.2026 से दिनांक 14.05.2026 तक आयोजित की जायेगी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्य छात्र-छात्राऐं व उनके अभिभावकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएसन, रेड क्रास सोसाइटी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त नागरिक, स्थानीय मीडिया एवं जनपद के पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग कर जनपद अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने की मुहीम में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जायेगी।

Exit mobile version