Site icon Khabribox

विदेश दौरे में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, मैक्सिको की सबसे बड़ी कृषि मंडी का किया भ्रमण

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी विदेश दौरे पर हैं। इस मौके पर वह मैक्सिको की सबसे बड़ी कृषि मंडी भी गये।

मैक्सिको के अधिकारियों से ली जानकारी

यहां उन्होंने कृषि मंडी का भ्रमण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मण्डी कार्यालय में बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने वहां के अध्यक्ष को उत्तराखण्डी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और विस्तार से मैक्सिको के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

इतने क्षेत्रफल एकड़ में है यह मंडी

दरअसल बताया गया है विश्व की सबसे बड़ी मंडी में से एक सेंट्रल दा ऐबसटा का कुल क्षेत्रफल 833 एकड़ में है, यहां पर प्रतिदिन 5 लाख लोग अपना व्यापार करने के लिए आते हैं और 60000 गाड़ियां, ट्रक इत्यादि प्रतिदिन इस मंडी में आते हैं।

Exit mobile version