जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-
थाना द्वाराहाट के थानाध्यक्ष द्वाराहाट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा द्वाराहाट गेट के पास वाहन चैकिंग के दौराने चैकिंग ईको कार संख्या यूके 01 टीए 3858 को रोककर चैक किये जाने पर चालक जगदीश चन्द्र पुत्र किशन राम निवासी ग्राम भूमकिया थाना द्वाराहाट को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया है।