Site icon Khabribox

द्वाराहाट पुलिस ने साईबर सैल की मदद से खोया मोबाईल बरामद कर शिकायतकर्ता को किया सुपुर्द

श्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र श्री जय दत्त उपाध्याय निवासी बमनपुरी पोस्ट द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा द्वारा अपना मोबाईल फोन कहीं खो जाने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इस सम्बन्ध में साईबर सैल अल्मोड़ा की सहायता से द्वाराहाट पुलिस द्वारा उनका खोया मोबाईल बरामद कर दिनांक 12.08.2021 को श्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय उपरोक्त को सुपुर्द किया।

आभार व्यक्त किया गया

द्वाराहाट पुलिस एवं साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल बरामद करने पर श्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय द्वारा द्वाराहाट पुलिस एवं साईबर सैल अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version