Site icon Khabribox

द्वाराहाट: पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 Crpc के अन्तर्गत की कार्यवाही, शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आभ्यासिक अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए, निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

15 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 Crpc के तहत कार्यवाही

जिसके अनुपालन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार अपराधों में लिप्त रहने वालें एवं उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 23.01.2022 को द्वाराहाट पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र के 15 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 Crpc में कर पाबंद मुचलका हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी।

शराब पीकर उत्पात मचाने व शांति भंग करने पर द्वाराहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

दिनांक 23.01.2022 को द्वाराहाट तिराहे में शराब पीकर उत्पात मचाने पर द्वाराहाट पुलिस द्वारा प्रदीप पासवान पुत्र राम अवतार पासवान निवासी असगोली द्वाराहाट को पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version