Site icon Khabribox

देशभर में मनाया गया अर्थ आवर डे, एक घंटे बंद रहीं बत्ती, छाया अंधेरा, ऐसे हुआ सेलिब्रेट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल 23 मार्च को दुनियाभर मे रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ आवर डे मनाया गया।

मनाया गया अर्थ आवर डे

दुनिया भर में इस दिन को मनाया गया। भारत में भी इस डे को जश्न के साथ सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान पूरे देश में एक घंटे के लिए बत्ती गुल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर इंडिया गेट से लेकर हावड़ा ब्रिज तक देश के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहा‌। अर्थ आवर के दौरान भारत समेत पूरे विश्व में 8.30 से 9.30 तक बिजली बंद रखी गई।

जानें कब हुई थी शुरुआत

अर्थ आवर की शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी। कहा जाता है कि तब से यह दुनिया भर में एक लोकप्रिय आंदोलन बन गया है। 2023 में, 188 देशों और क्षेत्रों में 190 मिलियन से अधिक लोगों ने अर्थ आवर में भाग लिया था। इस बार भी लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया।

Exit mobile version