Site icon Khabribox

जापान में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 48 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्य जापान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके आए।

भूकंप के झटकों से तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार 01 जनवरी को मध्य जापान के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप के पास स्थानीय समयानुसार शाम 4:10 बजे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते कई घर ढह गए। कई जगह सड़कें टूट गईं को मध्य जापान में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक कम से कम 48 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। जापान में भूकंप की वजह से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोगों को अब भी मलबे से निकाला जा रहा है। सूनामी की चेतावनी भी जारी की। अब ‘बड़ी सुनामी चेतावनी’ को डाउनग्रेड करके ‘सुनामी चेतावनी’ कर दिया गया है।

Exit mobile version