देश से की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।
भूकंप से तबाही
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बुधवार को आए 125 वर्षों के सबसे शक्तिशाली भूकंप के बाद से देश में दहशत का माहौल है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की तबाही के बाद भी झटकों का सिलसिला थमा नहीं है। शुक्रवार को भी वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का एक नया भूकंप महसूस किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार से अब तक 130 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं।
राहत कार्यों में आ रही बाधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार आ रहे झटकों के कारण मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। मलबे के ढेर से अपनों को तलाश रहे परिजनों का बुरा हाल है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इमारतें पूरी तरह ढह गईं और रिहायशी कॉलोनियां मलबे में तब्दील हो गईं।