Site icon Khabribox

Earthquake: दिल्ली के एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, इतनी रहीं तीव्रता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके सुबह 9:04 बजे महसूस किए गए। यह करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटके से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल गये।

Exit mobile version