Site icon Khabribox

उत्तराखंड से नेपाल तक का सफर आसान: हरिद्वार से नेपालगंज तक चलेंगी इतनी ‘मैत्री’ बसें

देहरादून: राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) की बैठक में प्रदेश के यात्रियों और सीमावर्ती संपर्क को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

लिया यह फैसला

जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय के तहत अब हरिद्वार-रुपेडिया मार्ग पर चलने वाली 12 बसों को नेपाल के नेपालगंज तक विस्तार दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटीए ने यात्रियों की सुविधा के लिए गढ़वाल मंडल ओनर्स लिमिटेड (GMOU) और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के 15 मार्गों को देहरादून तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों को राजधानी पहुँचने के लिए बीच रास्ते में गाड़ियाँ नहीं बदलनी पड़ेंगी।

इन प्रमुख रूटों का हुआ विस्तार

जिसमेंकोटद्वार-हरिद्वार, पौड़ी-कोटद्वार, जोशीमठ-ऋषिकेश, गोपेश्वर-ऋषिकेश, ऊखीमठ-ऋषिकेश और गुप्तकाशी-ऋषिकेश समेत 11 रूट। इसके अलावा बाण-मुंदोली-ऋषिकेश, गोपेश्वर-ऋषिकेश और हरिद्वार-ऋषिकेश समेत 4 रूट है। जिसके बाद नेपाल जाने वाले यात्रियों और गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों से देहरादून आने वाले प्रवासियों के लिए यह फैसले मील का पत्थर साबित होंगे।

Exit mobile version