उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को है।जिसमें वोट की शुरूआत आज से हो गयी है। पहला वोट आज डाला जाएगा। जिसमें उत्तराखंड में कुल 16,926 मतदाता अपना वोट देंगे।
डाक से वोट की सुविधा-
भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसमें अस्सी साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को मिलने वाली ‘घर से वोट’ सुविधा के जरिए मतदान की शुरुआत होगी।