Site icon Khabribox

चुनाव आयोग की घोषणा, उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का किया एलान, सितंबर में होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नये उपराष्ट्रपति के चुनाव होने हैं।

सितंबर में होंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव सितंबर में होंगे। यह चुनाव 9 सितंबर को होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। इसके अलावा नतीजे मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही घोषित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव कराता है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 66(1) के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, राज्यसभा के मनोनीत सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

की थी यह घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की थी कि उसने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की लिस्ट तैयार कर उसे अंतिम रूप दे दिया है। इस संबंध में आयोग ने X पर एक प्रेस नोट शेयर किया। जिसमें बताया कि, ‘2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सदस्यों को उनके संबंधित सदनों के राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर वर्णानुक्रम ( A से Z) में सूचीबद्ध किया गया है।’

Exit mobile version