Site icon Khabribox

चुनाव आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन, रैलियों, पोस्टरों व चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल न करने की दी हिदायत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है।

गाइडलाइन में दिए यह सख्त निर्देश

जिसको लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने सोमवार को गाइडलाइन जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी गाइडलाइन में कहा है कि आम चुनाव में प्रचार के पर्चे बांटते हुए, पोस्टर चिपकाते हुए, नारे लगाते हुए या पार्टी के झंडे बैनर लेकर चलते हुए बच्चे या नाबालिग नहीं दिखने चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाइडलाइन में किसी भी तरीके से बच्चों का राजनीतिक अभियान में शामिल करना, जिसमें कविता पाठ करना, गीत, नारे या बच्चों के द्वारा बोले गए शब्द या फिर उनके द्वारा किसी भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार के प्रतीक चिन्हों का प्रदर्शन करना शामिल है।

होगी सख्त कार्यवाही

गाइडलाइन में चुनाव संबंधी कार्यों या चुनाव अभियान गतिविधियों में बच्चों को शामिल करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा कि अगर कोई भी दल अपने चुनाव प्रयास में बच्चों को शामिल करते हुए पाया गया तो बाल श्रम से संबंधित सभी अधिनियम, कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version