Site icon Khabribox

भारत निर्वाचन आयोग का 40 सुविधाओं वाला ECINET एप, मतदाताओं और राजनीतिक दलों को मिलेगी यह सुविधा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने खास एप के लांच की घोषणा की है।

खास होगा एप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने 40 से अधिक सुविधाओं वाले एप एकिनेट (ECINET) को लांच की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं, राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव प्रक्रिया जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए यह एप खास होगा। इसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को अनेक एप डाउनलोड करने और अलग-अलग लागिन याद रखने की भी जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एप में आकर्षक यूजर इंटरफेस (UI) एवं सरल यूजर एक्सपीरियंस (UX) के साथ 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्लिकेशन उपलब्ध होंगे। इससे उपयोगकर्ता डेस्कटाप या स्मार्टफोन पर सभी आवश्यक चुनावी जानकारी तक पहुंच सकेंगे। 

Exit mobile version