Site icon Khabribox

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टला, जेपी नड्डा के पास रहेगी अध्यक्ष पद की कमान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है।

यह चुनाव टाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। पार्टी के शीर्ष इकाई ने देश में मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है। जिसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव होंगे। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। दरअसल भाजपा मई महीने में अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी में थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। जिसके बाद अब साफ है कि वर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। 2019 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई थी। वह 2020 से ही अध्यक्ष पद पर बनें हुए हैं।

Exit mobile version