Site icon Khabribox

Election Results 2023: तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

12 राज्यों में भाजपा की सत्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत हुई। भाजपा केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। कांग्रेस अब अपने दम पर तीन राज्यों – कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में सत्ता में होगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं यह बात

जिस पर उत्तराखंड में ढोल नगाड़ों की आवाज से उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर कहा कि देश की जनता केवल मोदी जी की गारंटी पर ही भरोसा करती है। कहा कि मध्य प्रदेश में हमने सत्ता में वापसी की है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान नें हम भारती बहुमत से जीत हैं तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।


Exit mobile version