Site icon Khabribox

उत्तराखंड में बिजली हुई और महंगी: उपभोक्ताओं को जुलाई में सभी श्रेणियों पर लगेगा सरचार्ज, जानिए क्या होंगी नई दरें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगने वाला है। उपभोक्ताओं के लिए जुलाई का महीना भारी पड़ने वाला है। जून में बढ़ी हुई दरों के बाद, अब जुलाई में फ्यूल पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के नाम पर उपभोक्ताओं को एक और झटका लगने जा रहा है।

लगेगा सरचार्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊर्जा निगम ने बीपीएल से लेकर औद्योगिक श्रेणी तक के उपभोक्ताओं पर सरचार्ज लगाने का निर्णय लिया है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (कमर्शियल) एनएस बिष्ट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, बिजली की अतिरिक्त खरीद और थर्मल पावर प्लांट में कोयले की लागत बढ़ने के कारण यह सरचार्ज लगाया गया है। निगम का तर्क है कि बाजार से बिजली की खरीद लागत अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं से यह वसूली की जा रही है। वहीं, राहत की बात यह है कि यदि भविष्य में बिजली खरीद लागत तय सीमा से कम रहती है, तो उपभोक्ताओं को रिबेट (छूट) भी दी जा सकती है। जिसमें इस बार सबसे अधिक असर अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालों पर पड़ेगा, जिन्हें 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे। श्रेणीवार सरचार्ज का विवरण इस प्रकार है।

उपभोक्ता श्रेणीबढ़ोतरी (प्रति यूनिट)
अस्थायी कनेक्शन20 पैसे
कमर्शियल19 पैसे
सरकारी संस्थान18 पैसे
उद्योग एवं मिक्स्ड लोड17-17 पैसे
रेलवे एवं ईवी चार्जिंग16-16 पैसे
घरेलू उपभोक्ता13 पैसे
कृषि गतिविधियाँ9 पैसे
निजी ट्यूबवेल6 पैसे
बीपीएल उपभोक्ता5 पैसे
Exit mobile version