Site icon Khabribox

गैस रिसाव हादसे में दो बच्चों समेत ग्यारह लोगों की दर्दनाक मौत

पंजाब से जुड़ी दु:खद खबर सामने आई है । यहां लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना में  ग्यारह लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू की टीम को बुलाया गया है।

मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव के चलते ग्यारह लोगों मौत हो गई।वहीं कई लोग बीमार हैं  राहत बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।पुलिस ने कहा कि मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। जिनमें  मारे गए 11 लोगों में 10 और 13 साल के दो लड़के शामिल हैं।

हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही- सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना के गैसपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दर्दनाक है। पुलिस, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।” वहीं, लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

Exit mobile version