ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी की। कंपनी ने मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और कुछ अन्य विभागों में छंटनी की है। भारत में अपने 200 से ज्यादा कर्मचारियों में से ज्यादातर को निकाल दिया है। वहीं भारत में मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी है।
कर्मचारियों को तीन तरह के मेल भेजे गए
ट्विटर के कर्मचारियों को तीन तरह के ईमेल मिल रहे हैं। एक ईमेल उन लोगों के लिए है जिन्हें निकाला नहीं गया है, दूसरा उन लोगों के लिए है जिन्हें निकाल दिया गया है जबकि तीसरा मेल उन लोगों के लिए है जिनकी नौकरी होने या न होने की सम्भावना के मध्य हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क द्वारा ट्विटर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने और 44 बिलियन डॉलर के इसके अधिग्रहण को व्यवहारिक बनाने के लिए दुनिया भर में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है।