Site icon Khabribox

इस देश के इंजीनियरों ने बनाया अनोखा यूरिनल, खड़े होते ही तुरंत दे देगा शरीर की बीमारियों की जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन से अनोखी खबर सामने आई है। जिसका वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के इंजीनियरों ने एक ऐसा यूरिनल बनाया है जो शरीर में बीमारियों की तुरंत जानकारी दे देता है। जैसे ही कोई शख्स इस अनोखे यूरिनल को इस्तेमाल करेगा, ये तुरंत उसके शरीर की सारी बीमारी की जानकारी दे देगा।

मशीन बताएगी बीमारियों की जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रहें वीडियो में दिखाया गया है कि यह यूरिनल पब्लिक टॉयलेट में लगाए गए हैं। इसमें हर एक यूरिनल सीट के ठीक ऊपर स्क्रीन लगाई है। अब जैसे ही कोई इसे इस्तेमाल करेगा, मशीन तुरंत उसका सैंपल इकट्ठा करेगी और सेकंडों में उसकी शरीर से जुड़ी जानकारी स्क्रीन दिखा देगी। इससे पता चल जाएगा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसा है। उस शख्स को कौन सी बीमारी है ये भी पता चल जाएगा। इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

Exit mobile version