Site icon Khabribox

यूरो कप 2020: डेनमार्क को हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में पंहुचीं इंग्लैंड, 55 साल का इंतजार हुआ खत्म

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। फुटबॉल मैच में काफी रोमांचित हो रहा है। जिसमें इंग्लैंड ने बुधवार को यूरो 2020 सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। 

फाइनल में पंहुचीं इंग्लैंड-

इंग्लैंड 55 साल से किसी बड़े खिताब का इंतजार कर रहा था, जो इंतजार अब खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले पिछले 55 साल में इंग्लैंड विश्व कप या यूरो चैम्पियनशिप में चार बार सेमीफाइनल हार चुका है। जिसके बाद यह इंग्लैंड के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

बुधवार को था सेमीफाइनल मैच-

बुधवार को इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच यूरो 2020 का पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने डेनमार्क को हरा दिया है और अब इंग्लैंड की टीम अब फाइनल में इटली से भिड़ेगी।

Exit mobile version