अगस्त का महीना है। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन पूरा देश आजादी के रंग में झूमता है। देशभर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं इस साल भी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम शुरू किया था। तब से देश के करोड़ों भारतवासी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। जिसमें भारतीय तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करते हैं और सर्टिफिकेट लेते हैं। आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है तो सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
ऐसेे करें डाउनलोड
🔰🔰वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Take Pledge के ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
🔰🔰इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
🔰🔰आपको अपना नाम, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
🔰🔰इसके बाद कंट्री सेलेक्ट करनी होगी। फिर स्टेट सेलेक्ट करनी होगी। फिर एक प्रतिज्ञा पेज खुल कर आएगा। जिसे पढ़ने के बाद आपको Take Pledge के ऑप्शन पर क्लिक करें।
🔰🔰इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज ओपन होगा। जहां आपको तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी।
🔰🔰इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपके सामने सर्टिफिकेट ओपन हो जाएगा जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।