अल्मोड़ा जिला कारागार एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रंगदारी कांड के बाद अब जेल के अंदर से नशा कारोबार संचालित होने का खुलासा हुआ है। मंगलवार को एसटीएफ ने इस बात का खुलासा किया।
एक मोबाइल फोन और 24 हजार रुपए की नकदी बरामद
एक सूचना के आधार पर मंगलवार को सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग और एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने अपनी टीम और जिला पुलिस के साथ जेल में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने जेल में दो कैदियों के पास से एक मोबाइल फोन, एक एयर फोन, एक सिम और 24 हजार रुपये की नकदी बरामद की। जेल से एसटीएफ और पुलिस के हाथ चरस तस्करी का नेटवर्क संचालित करने के साक्ष्य लगे हैं। साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जा रही है।