Site icon Khabribox

प्रचंड गर्मी करेगी बेहाल, उत्तर भारत में गंभीर लू का खतरा, आज से 20 मई तक जारी हुई यह चेतावनी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मई का महीना है। इसके साथ ही तेज‌ धूप पड़ रही है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी परेशान करेगी।

लू करेगी परेशान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है। जिसमें आज 18 से 20 मई तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 18, 19 और 20 मई को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है। साथ ही अगले पांच दिनों में देश भर में तापमान बढ़ेगा। जिस पर स्थानीय अधिकारियों से गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया है।


Exit mobile version