Site icon Khabribox

Facebook और Instagram हुए डाउन, सामने आई यह जानकारी

इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफार्म डाउन हो गये हैं। जिससे लोगों की आईडी लाॅग आउट हो रही है। इससे यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं। यह केवल आउटेज के वजह से हो रहा है आपका पासवर्ड गलत नहीं है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी कुछ मिनटों पहले से बार-बार प्रयास करने के बावजूद फेसबुक लॉग इन नहीं हो पा रहा है। कुछ ऐसी ही इंस्‍टाग्राम में भी हो रहा है। वहीं Facebook और Instagram दोनों ही डाउन हैं। कंपनी ने कहा है कि इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है‌। फेसबुक अकाउंट लॉगआउट हो जाते हैं तो ये मुश्किल वाली बात है। जिस पर यूजर्स को हैकिंग का भी डर सता रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई बार फेसबुक सर्वर में कोई दिक्कत आती है तो भी फेसबुक लॉगआउट हो जाते हैं।

Exit mobile version