Site icon Khabribox

‘फेम इंडिया-एशिया पोस्ट’ का ‘बेस्ट सीएम सर्वे 2026’: योगी आदित्यनाथ बनें देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के सीएम धामी दूसरे और हिमंत तीसरे स्थान पर

देश भर के मुख्यमंत्रियों के कामकाज और लोकप्रियता को लेकर ‘फेम इंडिया’ पत्रिका और ‘एशिया पोस्ट’ का संयुक्त ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ किया गया।

किया सर्वे

जिसके नतीजे सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला स्थान हासिल किया है और‌‌ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का खिताब अपने नाम किया है। उन्हें 1000 में से सर्वाधिक 897 अंक मिले हैं। वहीं सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

​15 मुख्यमंत्रियों का हुआ मूल्यांकन

​इस सर्वे में देश के 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया था। इनमें से शीर्ष 10 मुख्यमंत्रियों को ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर’ की सूची में जगह दी गई है, जबकि 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को विशेष ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में शामिल किया गया है।
​10 प्रमुख मानक तय

​पत्रिका के अनुसार, मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता का आकलन करने के लिए 10 प्रमुख मानक तय किए गए थे। जिसमें सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व एवं छवि (नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल व जन-विश्वसनीयता), कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली एवं परिणाम, प्रशासनिक दक्षता व नीतियां शामिल हैं। यह सर्वे लगभग तीन से चार महीनों की गहन प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है।
• ​पहला चरण: सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया पर मुख्यमंत्रियों से संबंधित चर्चाओं, समाचारों और जनधारणाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया।
• ​दूसरा चरण: विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्गों, विशेषज्ञों और विशिष्ट हस्तियों (Intellectuals) से राय ली गई।
• ​तीसरा चरण: आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनके विचार, अनुभव और दृष्टिकोण को शामिल किया गया।सभी 10 मानकों पर प्राप्त अंकों को जोड़कर 1000 अंकों के पैमाने पर अंतिम रैंकिंग जारी की गई।

Exit mobile version