Site icon Khabribox

मशहूर सिंगर व ग्रैमी अवॉर्ड विनर रैंडी स्पार्क्स का निधन, बेटे ने दी जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हाॅलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर सिंगर रैंडी स्पार्क्स का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोक म्यूजिक ग्रुप न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स के फाउंडर सिंगर रैंडी स्पार्क्स के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे केविन ने की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रैंडी स्पार्क्स ने 11 फरवरी को सैन डिएगो में अपनी अंतिम सांस ली थी।

म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी शोहरत मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सिंगर रैंडी स्पार्क्स को असली पहचान 1960 में मिली थी। साल 1963 में रैंडी स्पार्क्स के ग्रुप को अपनी पहली एल्बम ‘प्रेजेंटिंग द न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स’ के कोरस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके सभी एल्बम ने रैंडी स्पार्क्स को म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी शोहरत दिलाई थी।

Exit mobile version