Site icon Khabribox

मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का 35 साल की उम्र में निधन, इस रियलिटी शो से बनाई थी पहचान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया।

एक्टर नितिन चौहान का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले नितिन सिर्फ 35 साल के थे। उन्होंने रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतकर लोकप्रियता हासिल की थी। नितिन ने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने जिंदगी डॉट कॉम, क्राइम पेट्रोऔर फ्रेंड्स जैसी सीरियल में काम किया था। उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version