Site icon Khabribox

10 फरवरी: राष्ट्रीय गृह वारंटी दिवस आज, घर के उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खास उद्देश्य

आज 10 फरवरी 2026 है। आज‌ राष्ट्रीय गृह वारंटी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

जो घर के मालिकों को उनके घर के प्रमुख उपकरणों और प्रणालियों (Systems) की वारंटी की समीक्षा करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए याद दिलाता है। यह दिन घर के रखरखाव, मरम्मत के उच्च लागत से बचने और घर में किए जाने वाले कार्यों की सराहना का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसका महत्व घर के उपकरणों (जैसे- एसी, फ्रिज) और संरचनात्मक भागों के लिए वारंटी कवरेज की जांच करना है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खरीदारों को घर की मरम्मत के अचानक सामने आने वाले बड़े खर्चों से बचाना है। यह दिन ‘2-10 होम बायर्स वारंटी’ नामक कंपनी द्वारा शुरू किया गया था। 10 फरवरी के आसपास, लोग अपने गृह वारंटी अनुबंधों की समीक्षा करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे प्रमुख उपकरणों की कवरेज के तहत हैं। 

Exit mobile version