Site icon Khabribox

13 फरवरी: राष्ट्रीय महिला दिवस आज, महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को समर्पित

आज 13 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत की महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को समर्पित है। भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। वे एक प्रतिभाशाली राष्ट्रीय नेता, स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात कवयित्री थीं। उन्हें ‘भारत की कोकिला’ और ‘भारत कोकिला’ के नाम से जाना जाता था।

खास है उद्देश्य

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहना और उन्हें समानता और सम्मान दिलाने के लिए जागरूकता फैलाना है। 13 फरवरी 2014 को सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती से भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई। उन्होंने देश में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है । उन्हें नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी गयी थी। उनके योगदान और संघर्ष को सम्मान देने के लिए ही उनके जन्मदिन, 13 फरवरी को, भारत में नेशनल वुमन्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने का संदेश देता है।

बंगाली परिवार में हुआ जन्म

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था । मद्रास यूनिवर्सिटी से उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था । इसके बाद वे 1895 में 16 साल की उम्र में नायडू उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चली गईं और अगले तीन सालों तक वहां किंग्स कॉलेज, लंदन और गिरटन कॉलेज में पढ़ाई की । देश की आजादी के बाद यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया । सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं । वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं । भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के शानदार काम हेतु वर्ष 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया । सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं । वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं । महात्मा गांधी ने उनकी कविताओं से प्रभावित होकर उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी। उनका निधन 02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से 70 साल की उम्र में लखनऊ में हुआ।

Exit mobile version