आज 16 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रपति दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका में फरवरी के तीसरे सोमवार को मनाया जाने वाला एक प्रमुख संघीय अवकाश है। 2026 में यह आज सोमवार, 16 फरवरी को मनाया जाएगा।
जानें इसके बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिन मूल रूप से जॉर्ज वाशिंगटन के जन्मदिन (22 फरवरी) को मनाने के लिए था, लेकिन अब यह सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों को सम्मानित करता है। इस दिन बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन और अन्य अमेरिकी राष्ट्रपतियों के योगदान का सम्मान करना है। वहीं 1879 में कांग्रेस द्वारा वाशिंगटन के जन्मदिन के रूप में घोषित किया गया, बाद में 1968 के ‘यूनिफॉर्म मंडे हॉलिडे बिल’ के तहत इसे सोमवार को स्थानांतरित कर दिया गया।