Site icon Khabribox

27 फरवरी : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 27 फरवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1854: ईस्ट इंडिया कंपनी ने झांसी पर कब्जा कर लिया।

📗📗1879: कृत्रिम मिठास ‘सैकरीन’ की खोज की गई।

📗📗1931: महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस से घिर जाने के बाद खुद को गोली मारकर शहीद कर लिया।

📗📗1932: अंग्रेज भौतिक विज्ञानी जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की।

📗📗1988: भारत में पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

📗📗2002: गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगा दी गई, जिसमें 59 हिंदू कारसेवकों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे।

📗📗2010: चिली में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई।

📗📗2019: बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया था।

Exit mobile version