आज 04 फरवरी 2026 है। राष्ट्रीय बालिका एवं महिला खेल दिवस (NGWSD) प्रतिवर्ष फरवरी के पहले बुधवार को मनाया जाता है।
खास है महत्व
जो 2026 में 4 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह दिन खेल में महिलाओं की भागीदारी, उपलब्धियों, और समानता को बढ़ावा देता है, जिसकी शुरुआत 1987 में ओलंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ी फ्लो हाइमन की स्मृति में की गई थी। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य खेल जगत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ना, लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और शारीरिक स्वास्थ्य व नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है। 1987 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा घोषित। शुरुआत में यह महिलाओं के खेल में समानता का सम्मान करने के लिए 4 फरवरी को मनाया जाता था, जिसे बाद में राष्ट्रीय बालिका एवं महिला खेल दिवस में बदल दिया गया। यह 1972 के ‘टाइटल IX’ संशोधन द्वारा खेलों में मिली समानता और प्रगति को मान्यता देता है, जो लड़कियों को समान अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर स्कूल्स, कॉलेजेस और अन्य खेल संगठन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, वर्कशॉप और प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं।